
जल संचय जनभागीदारी पहल – नमस्कार दोस्तों हम आप सभी का एक बार फिर आपके अपने पोस्ट मे स्वागत करते है आज हम जिस योजना की बात करेंगे वो पानी के बचत से है और अगर पानी की बात हो तो वह योजना ऐसे ही महत्वपुर्ण हो जाती है। तो देर ना करते हुए चलिए हम शुरु करते है बिलकुल शुरुवात से।
विषयवस्तु
यह योजना की नीव 2019 मे ही पड गयी थी यानी यह योजना जल शक्ति मंत्रालय द्वारा वर्ष 2019 में देश के 256 जल से संकटग्रस्त जिलों के 2,836 ब्लॉकों में से 1,592 ब्लॉकों में जल शक्ति अभियान (जेएसए) शुरू किया था।2021 में, “जल शक्ति अभियान: कैच द रेन” अभियान को शामिल किया गया था। इसी अभियान मे आगे यह योजना लायी गयी है।
क्या है जल संचय जनभागीदारी पहल
जल संचय जनभागीदारी पहल को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 सितंबर 2024 को शुरू किया । इसको केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री सीआर पाटिल और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की उपस्थिति में सूरत, गुजरात में शुरू किया गया है। यह योजना केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय और गुजरात सरकार की एक संयुक्त पहल है जिसका मुख्य काम जल संरक्षण के लिये जल संचयन संरचनाओं का निर्माण करना है ताकी भूमिगत जल को रिचार्ज कर सके।
क्या है जल संचय जनभागीदारी का उद्देश्य-
अब हम जानने की कोशिश करते है कि इसका उद्देश्य क्या तो इसका उद्देश्य राज्य भर में वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निर्माण करना और भूमिगत जलस्रोतों को रिचार्ज करके राज्य के जल संरक्षण प्रयासों को बढ़ा सके। इसके लिये राज्य ने लगभग 24,800 वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निर्माण करने का लक्ष्य भी रखा है। इस योजना की एक खास बात है कि इसमे सामुदायिक भागीदारी से वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निर्माण करने कि बात कि गई है जो की जल शक्ति अभियान: कैच द रेन’‘ योजना पर आधारित है।
इसके उद्देश्य निम्न है-
- वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण को बढ़ावा देना,
- सभी जल निकायों की गणना,
- जियो-टैगिंग और सूची बनाना;
- जल संरक्षण के लिए वैज्ञानिक योजनाएं तैयार करना,
- सभी जिलों में जल शक्ति केंद्र स्थापित करना,
- व्यापक वनीकरण
- जागरूकता पैदा करना आदि शामिल हैं
जल संरक्षण के लिये अब तक उठाए गए कदम
- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम, 2005
- राष्ट्रीय जल मिशन- 2011
- जल क्रांति अभियान- 2015
- राष्ट्रीय जल पुरस्कार- 2017
- नीति आयोग का समग्र जल प्रबंधन सूचकांक- 2018
- जल शक्ति मंत्रालय और जल जीवन मिशन- 2019
- अटल भूजल योजना- 2019
सभी गांवों में वर्षा संचयन करने वाला वडोदरा देश का पहला जिला
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि वडोदरा भारत का पहला जिला है जहां सभी गांवों में वर्षा जल संचयन संरचनाएं हैं। यह सभी उपलब्धि कैच द रेन अभियान के कारण राज्य में जल संरक्षण के लिए 11 लाख घन मीटर की वृद्धि देखने को मिली है।
यहांं तक पढने के लिए आपका शुक्रिया, हम पुरी तरह से कोशिश करते है की प्रत्येक लेख मे कोई गलती न हो उसके बाद भी कोई गलती होती हैं तो हम आपसे उस गलती के लिए माफी मांगते है। कृप्या आप इस प्रकरण में हमे अवगत करें जिससे हम उसे जल्द से जल्द सुधार कर सकें। तब तक के लिए आप अपना ख्याल रखें और अपने आस-पास ऐसे माहौल बनायें की महिलायें अपने आपको सुरक्षित महशुस करें,धन्यवाद।
kumar gaurav sir ki current affairs ki class notes ke liye click here
इन्हे भी पढे-