विषयवस्तु

मनस्वी मेंटरशिप पहल क्या है?
Manasvi Mentorship Initiative– यह एक प्रमुख शैक्षणिक कार्यक्रम है जिसे IIT दिल्ली द्वारा शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य हाई स्कूल की छात्राओं को STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) क्षेत्रों में करियर के लिए प्रेरित करना और उन्हें मार्गदर्शन प्रदान करना है।
ये तो हो गई इस योजना के बारे में लेकिन अगर हम मेंटरशिप की बात करे तो ये क्या होता है भाई चलिए पहले इसी बात को जान लेते है कि ये होता क्या उसके बाद इस योजना से जुड़ी बात को जानने का प्रयास करेंगे।
मेंटरशिप प्रोग्राम क्या होता है?
मेंटरशिप कार्यक्रम उन कर्मचारियों के लिए असंख्य लाभ प्रदान करते हैं जो उनमें सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। सबसे पहले, वे व्यक्तियों को मार्गदर्शन, सहायता और रचनात्मक प्रतिक्रिया प्रदान करके व्यक्तिगत विकास की सुविधा प्रदान करते हैं, आत्म-जागरूकता और निरंतर सुधार को बढ़ावा देते हैं।
मतलब अगर हम आसान भाषा में कहे तो हमारे गांव के गुरुजी जो हमें समय समय पे सही जानकारी दे कर हमें आगे बढ़ने में मदद करते है।
Manasvi Mentorship Initiative का संक्षिप्त विवरण
- नाम: मनस्वी – STEM मेंटरशिप प्रोग्राम
- आयोजक: IIT दिल्ली
- लक्ष्य समूह: कक्षा 9 से 11 तक की छात्राएँ
- अवधि: 9 महीने
- स्थान: IIT दिल्ली परिसर
Manasvi Mentorship Initiative उद्देश्य और गतिविधियाँ
यह कार्यक्रम छात्राओं को STEM क्षेत्रों में करियर के लिए प्रेरित करने और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। कार्यक्रम में निम्नलिखित गतिविधियाँ शामिल हैं:
- प्रेरणादायक व्याख्यान और सेमिनार
- प्रयोगशाला सत्र और प्रायोगिक कार्यशालाएँ
- समूह गतिविधियाँ और परियोजनाएँ
- प्रस्तुति और प्रमाणपत्र वितरण
Manasvi Mentorship Initiative आवेदन प्रक्रिया
- नामांकन: दिल्ली के स्कूलों को पात्र छात्राओं को नामांकित करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
- आवेदन की अंतिम तिथि: 15 अप्रैल 2025
- चयन प्रक्रिया: नामांकित छात्राओं में से चयनित प्रतिभागियों को कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
🌟 महत्वपूर्ण पहलू
- यह पहल छात्राओं को STEM क्षेत्रों में करियर के लिए प्रेरित करने और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए डिज़ाइन की गई है।
- कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
यहांं तक पढने के लिए आपका शुक्रिया, हम पुरी तरह से कोशिश करते है की प्रत्येक लेख मे कोई गलती न हो उसके बाद भी कोई गलती होती हैं तो हम आपसे उस गलती के लिए माफी मांगते है। कृप्या आप इस प्रकरण में हमे अवगत करें जिससे हम उसे जल्द से जल्द सुधार कर सकें। तब तक के लिए आप अपना ख्याल रखें और अपने आस-पास ऐसे माहौल बनायें की महिलायें अपने आपको सुरक्षित महशुस करें,धन्यवाद।
kumar gaurav sir ki current affairs ki class notes ke liye click here
इन्हे भी पढे-